जरूरतमंदों को लाँँकडाउन में भोजन कराने में आगे आई संस्थाएं


 








मानव दर्शन देहरादून ।लॉकडाउन का पार्ट टू शुरू हो गया है और प्रवासी मजदूरों, गरीब असहाय लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। मगर शहर की समाजसेवी संस्थाएं उनके साथ पूरी तरह खड़ी नजर आ रही हैं। मजदूरों, गरीब को संस्थाएं और लोग निस्वार्थ होकर भोजन के साथ ही अन्य सुविधाएं देकर मदद कर रही हैं।


लॉकडाउन के दौरान बुधवार को श्री सिद्देश्वर महादेव मंदिर की ओर से नत्थूवाला में रोज सुबह-शाम 500 लोगों को भोजन करा रहे हैं। मंदिर के बाहर से जरुरतमंदों को भोजन बांटते हैं। वहीं दूसरी ओर सहस्रधारा क्रॉसिंग में जुयाल मार्केट से 450 लोगों को भेाजन बांटा। इसमें महंत मंसागिरी, महंत दयानंद, अमृत लाल सुयाल, अमित कपूर आदि भोजन बंटवा रहे हैं। खेल क्षेत्र के ग्रुप स्पार्टन की ओर से भी बीते 15 दिनों से करीब 5000 भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। बुधवार केा भी जरुरतमंदों को भोजन बांटा गया। ग्रुप के संरक्षक अनिल डोभाल ने बताया कि करीब 300 भोजन पैकेट थाना नेहरू कॉलोनी में बांटते हैं। इस में मोहन सिंह नेगी ,अश्वनी कुमार , विनोद नौटियाल, संतोष भंडारी, दिनेश दत्ता, रंजन अग्रवाल, सुमित डोभाल, रणजीत धामी, देशराज, नरेश गौड़, अरुण यादव, अनिल राणा, सुमित, अमित सहयोग कर रहे हैं। हाम्रो स्‍वाभिमान ट्रस्‍ट उत्तराखण्ड की प्रदेश अध्‍यक्षा कमला थापा के नेतृत्‍व में टीम बीते 29 मार्च से विगत 29 मार्च से जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रही हैं। संस्था गढी़ डाकरा, नागनाथ, जैंतनवाला, नया गांव, मियांवाला, बंजारावाला, नेशविला रोड, ओल्‍ड सर्वे रोड सहित अन्य क्षेत्रों के लगभग चार सौ परिवारों को राहत सामग्री बांटी है। इस काम में प्रभा शाह, कविता क्षेत्री, मधु खनाल, विनिता क्षेत्री,पूनम गुरूंग, विनिता खत्री, माया पंवार, मनोज क्षेत्री, विकास राज ,मधु क्षेत्री, भूमिका राई, देवमाया देवान आदि सहयोग दे रहे हैं। वहीं नरेंद्र मोदी विचार मंच ने बुधवार को डांडा लाखोंड, आमवाला, बल्लूपुर, मणिपुर छात्रावास में करीब चालीस जरूरतमन्दों को राशन वितरण किया।इस दौरान अध्यक्ष डा. ज्योति श्रीवास्तव,पूनम चौहान,रेनुका अग्रवाल, शोभा पराशर, पूजा साहनी, बिंदिया वर्मा, मीना खंडूरी मौजूद रहे। मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा की ओर से भी रायपुर के सभी वार्डों में जरूरत मंदों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई है। दून वेलफेयर सोसाइटी फ्रंट ने बुधवार को डालनवाला थाने में राशन की 100 किट दी। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, फ्रंट के अध्यक्ष डा. महेश भंडारी मौजूद रहे। वहीं साकेत कॉलोनी, अकेता एवेन्यू , अरविंद मार्ग सोसाइटी, समता एनक्लेव, आर्य नगर मंदिर समिति की ओर से आर्य नगर में 200 से अधिक लोगों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया। अभी तक 600 से अधिक लोगों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही डेढ़ सौ भोजन के पैकेट भी लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे है। राशन वितरण विधायक गणेश जोशी, क्षेत्रीय पार्षद योगेश घाघट (योगी), डा. ओपी कुलश्रेष्ठ , संदीप पटवाल, अर्जुन सिंह, भजन आर्य, राकेश चड्ढा, राजीव गोदियाल, सोनू, अजय ,इकबाल ने किया। वहीं ग्रामीण विकास युवा जन कल्याण समिति ने भी लगातार 17वें दिन रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता चौकी क्षेत्र में झूलापुल के पास रह रहे 16 मजदूरेां केा हफ्ते भर की राहत सामग्री दी। इस दौरान संस्था के संरक्षक गणपति नौटियाल, बलराज नेगी, दीपक डंडरियाल, सुरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया।


कांग्रेस ने बांटे छाता, सेनेटाइजर




लॉकडाउन के दौरान दोपहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को धूप से बचाने के लिए बुधवार को महानगर कांग्रेस ने छाता, सेनेटाइजर आदि बांटे। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रेमनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छतरी, सेनेटाइजर, मास्क, दस्ताने वितरित किए। इस दौरान राजीव पुंज, दीवान सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, आषीश देसाई, मोहित ग्रोवर, महेश शर्मा, अनिल ग्रोवर आदि मौजूद रहे।