*केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की उड़ान प्रारंभ
*डीजीसीए ने हेलीपैडों पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद दी अनुमति,
*केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी , सिरसा, फाटा से हेली सेवाओं का संचालन,
*गुप्तकाशी से 7750, फाटा से 4720, ओर सिरसा से 4680 रुपये है प्रति व्यक्ति किराया,
*अब तक 1200 लोग करा चुके है बुकिंग,
*युकाड़ा के माध्यम से हेली सेवाओं का संचालन,
*हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होना जरूरी,
*एसओपी में दिए गए मानकों को पूरा करने के बाद कर पाएंगे यात्रा,
मानव दर्शन देहरादून ।केदारनाथ के लिए शुक्रवार से आठ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरने शुरू कर चुके हैं। गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, मैखंडा, जामू-फाटा और बडासू से हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए सुबह छह बजे से उड़ान भरी।
एसओपी के अनुसार हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए ई-पास की अनिवार्यता नहीं होगी। अब कपाट बंद होने तक धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए एरो एविएशन, पिनकल, चिप्सन, क्रिस्टल, थुंबी, हिमालयन समेत आठ हेली कंपनियां केदारघाटी में पहुंची हैं।
केदारनाथ धाम में 2235 श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग के दर्शन किए। 12 जून से अभी तक धाम में कुल 24815 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के अनुसार सभी श्रद्धालुओं को सभा मंडप से बाबा के दर्शन कराए जा रहे हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।